देश की खबरें | नेताजी को कमतर दिखाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का कद बहुत ऊंचा था और उन्हें कमतर दिखाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

कोलकाता, 24 जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का कद बहुत ऊंचा था और उन्हें कमतर दिखाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कुछ श्रोताओं द्वारा जय श्री राम का नारा लगाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाषण नहीं दिया जिस पर विवाद उत्पन्न हो गया था।

हालांकि, धनखड़ ने सीधे तौर पर इस घटना का उल्लेख नहीं किया और सिलसिलेवार ट्वीट कर महान देशभक्त की विरासत को लेकर हल्ला-गुल्ला मचाने के प्रयास पर चेताया।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत पर शोर मचाने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ऐसा कोई भी प्रयास उनके कद को कम करने की कोशिश है और निरर्थक है। नेताजी ने देश की एकता के लिए काम किया। हमारे बीच उनका कद बहुत ऊंचा है। आइये इस महान अवसर पर उन्हें कमतर दिखाने के किसी भी प्रयास को खारिज करें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\