विदेश की खबरें | नेपाल के राष्ट्रपति फिर से अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 13 जून नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 78 वर्षीय पौडेल को पूर्वाह्न 11 बजे बांसबाड़ी स्थित शहीद गंगालाल नेशनल हार्ट सेंटर में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।

पौडेल के निजी चिकित्सक नीरज बाम ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को कुछ भी गंभीर नहीं हुआ है। वह नियमित जांच के लिए अस्पताल गए हैं।’’

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।

अप्रैल की शुरुआत में पौडेल को पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था।

पौडेल को 19 अप्रैल को नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए हवाई मार्ग से भारत लाया गया था। एम्स में सीने से संबंधित समस्या के सफल इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे नेपाल लौट आए थे।

पौडेल के इलाज में शामिल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी। नेपाली कांग्रेस के पौडेल गत मार्च में नेपाल के राष्ट्रपति चुने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू