देश की खबरें | दिल्ली के सर्वोदय एन्क्लेव में नेपाली महिला का शव पंखे से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के सर्वोदय एन्क्लेव में एक नेपाली महिला ने सोमवार को एक घर के सर्वेंट क्वार्टर में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दक्षिण दिल्ली के सर्वोदय एन्क्लेव में एक नेपाली महिला ने सोमवार को एक घर के सर्वेंट क्वार्टर में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर सर्वोदय एन्क्लेव में घटना की सूचना मिली। अधिकारी के अनुसार, टीम को वहां एक महिला का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान नेपाल की रहने वाली कमला के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि वह पिछले 17 वर्षों से यहां सर्वेंट क्वार्टर में रह रही थी और उसके साथ पति और दो बच्चे भी रहते थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कमला का पति घरेलू सहायक है और घटना के वक्त वह काम पर गया था, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक तनाव से जूझ रही थी और आठ वर्षों से उसका इलाज भी चल रहा था तथा उसके शरीर पर घाव का कोई निशान भी नहीं मिला है।

उन्होंने यह भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है। इस मामले में अभी पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\