देश की खबरें | ओडिशा स्थित केआईआईटी में नेपाली छात्रा की मौत से अत्यंत दुखी हैं: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में एक नेपाली छात्रा की मृत्यु से बहुत दुखी है।

नयी दिल्ली, दो मई विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में एक नेपाली छात्रा की मृत्यु से बहुत दुखी है।

मंत्रालय ने कहा कि वह इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद से लगातार ओडिशा सरकार के संपर्क में है।

पुलिस ने बताया कि कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) की 18 वर्षीय बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) छात्रा का शव बृहस्पतिवार शाम को उसके छात्रावास के कमरे में मिला।

पुलिस के अनुसार राज्य सरकार मृत छात्रा के परिवार को पूरा सहयोग देगी और इस समय ओडिशा पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम केआईआईटी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर की एक नेपाली छात्रा की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं।’’

उसने कहा, ‘‘इस मुश्किल वक्त में हम शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं।’’

इस साल संस्थान में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। गत 16 फरवरी को नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल ने खुदकुशी कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\