जरुरी जानकारी | नेपाल ने अपनी अतिरिक्त बिजली भारत को बेचनी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल अच्छी बारिश होने से नेपाल लगातार दूसरे साल अपने यहां की अतिरिक्त बिजली पावर एक्सचेंज बाजार के जरिये भारत को बेच रहा है। नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) ने यह जानकारी दी है।

काठमांडू, तीन जून इस साल अच्छी बारिश होने से नेपाल लगातार दूसरे साल अपने यहां की अतिरिक्त बिजली पावर एक्सचेंज बाजार के जरिये भारत को बेच रहा है। नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) ने यह जानकारी दी है।

भारत के बिजली मंत्रालय के तहत गठित एनर्जी एक्सचेंज ने नवंबर 2021 में नेपाल को बिजली निर्यात की मंजूरी दी थी। नेपाल के समाचारपत्र 'द काठमांडू पोस्ट' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक एनईए अपनी अतिरिक्त बिजली भारत को बेचने के लिए तैयार है।

दरअसल पिछले कुछ महीनों में नेपाल में लगातार अच्छी बारिश होने से बिजली उत्पादन बढ़ा है जिसकी वजह से नेपाल के पास जरूरत से अधिक बिजली हो गई है। ऐसी स्थिति में एनईए ने बृहस्पतिवार से भारतीय खरीदारों को 37.7 मेगावॉट बिजली बेचना शुरू कर दिया है।

एनईए के प्रवक्ता सुरेश भट्टाराई ने बताया कि त्रिशुली संयंत्र से पैदा हुई 24 मेगावट बिजली और देवीघाट संयंत्र से पैदा हुई 15 मेगावाट बिजली बृहस्पतिवार को भारत को बेची गई। यह बिजली छह रुपये प्रति यूनिट की दर पर बेची गई जिससे नेपाल को करीब एक करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

प्रवक्ता ने कहा, "हमने आगे भी इंडिया एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) को इतनी ही मात्रा में बिजली बेचने का एक प्रस्ताव भेजा है।"

यह लगातार दूसरा साल है जब नेपाल अपनी अतिरिक्त बिजली एक्सचेंज बाजार के जरिये भारत को बेच रहा है। नवंबर, 2021 में भी नेपाल ने भारत को 39 मेगावॉट बिजली भारत को बेची थी।

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के हालिया भारत दौरे पर 364 मेगावॉट बिजली के निर्यात की मंजूरी भारत से मिली थी। भारत के बिजली मंत्रालय के अधीन संचालित आईईएक्स ने नेपाली बिजली प्राधिकरण को अतिरिक्त 326 मेगावॉट की आपूर्ति करने की मंजूरी दी थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी