विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड 23 सितंबर से आठ दिवसीय चीन यात्रा शुरू करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत शीर्ष चीनी नेताओं से बातचीत के लिए 23 सितंबर से आठ दिवसीय चीन यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए चीनी नेताओं से वार्ता करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 21 सितंबर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत शीर्ष चीनी नेताओं से बातचीत के लिए 23 सितंबर से आठ दिवसीय चीन यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए चीनी नेताओं से वार्ता करेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रचंड, चीन के पूर्वी शहर हांगझोऊ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के उद्धघाटन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद के साथ प्रचंड फिलहाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका में हैं, जहां से वह 23 सितंबर को चीन की अपनी आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे।

नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ''प्रधानमंत्री प्रचंड, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर 23 से 30 सितंबर तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।''

चीन के लिए प्रचंड के प्रतिनिधिमंडल में नेपाल सरकार के विदेश मंत्री सऊद, जल आपूर्ति मंत्री महिंद्र आर. यादव, भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शंकर दास बैरागी सहित कई मंत्री शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, चीन की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड की हांगझोऊ में शी चिनफिंग से मुलाकात निर्धारित है। प्रचंड अपने समकक्ष ली कियांग से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे और बीजिंग में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के प्रमुख झाओ लेजी से भी मिलेंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बृहस्पतिवार को बीजिंग में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष पारंपरिक दोस्ती, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विस्तार और आपसी हित के अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का गहन आदान-प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों ने लगातार उच्च स्तरीय वार्ता, आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में संपर्क व सहयोग को बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर घनिष्ठ समन्वय और साझेदारी को बनाए रखा है।

प्रधानमंत्री प्रचंड 30 सितंबर को काठमांडू लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now