विदेश की खबरें | नेपाल विमान दुर्घटना : पहचान से परे छह यात्रियों की डीएनए जांच शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के अधिकारियों ने इस महीने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले उन छह यात्रियों की मंगलवार को डीएनए जांच शुरू की जिनके अवशेषों की अबतक पहचान नहीं हो पाई थी।
काठमांडू, 31 जनवरी नेपाल के अधिकारियों ने इस महीने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले उन छह यात्रियों की मंगलवार को डीएनए जांच शुरू की जिनके अवशेषों की अबतक पहचान नहीं हो पाई थी।
यति एयरलाइन की उड़ान संख्या 691 त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जनवरी को उड़ान भरने के बाद पोखरा में उतरने से कुछ मिनट पहले ही नए और पुराने हवाई अड्डे के बीच बहने वाली सेती नदी में दुघर्टनाग्रस्त हो गया था और एटीआर-72 मॉडल के विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई थी।
मारे गए यात्रियों में 55 नेपाली और पांच भारतीय सहित 15 विदेशी नागरिक व चालक दल के चार सदस्य थे।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल के फॉरेंसिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ.गोपाल कुमार चौधरी ने बताया, ‘‘पोखरा विमान दुर्घटना में मारे लोगों में से छह की पहचान करने के लिए डीएनए जांच की जरूरत थी क्योंकि उनके शव बुरी तरह जल गए हैं।’’
अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया केंद्रीय पुलिस फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में शुरू हुई है।
सूत्रों ने बताया कि परिवार के नमूने और शवों की हड्डियों और दांतों से डीएनए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने में दो सप्ताह का समय लगेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)