विदेश की खबरें | नेपाल को भारत, चीन के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत : विदेश मंत्री सऊद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी. सऊद ने भारत और चीन के साथ अपने देश के संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए सोमवार को कहा कि पड़ोसियों से संबंधों की तुलना किसी और से नहीं की जानी चाहिए।
काठमांडू, 10 जुलाई नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी. सऊद ने भारत और चीन के साथ अपने देश के संबंधों को और मजबूत बनाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए सोमवार को कहा कि पड़ोसियों से संबंधों की तुलना किसी और से नहीं की जानी चाहिए।
सऊद ने प्रतिनिधि सभा की अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति में कहा, “हमारे दोनों पड़ोसी उभरती हुई आर्थिक शक्तियां हैं और उनका प्रभाव बढ़ रहा है... नेपाल की दोनों पड़ोसियों के साथ पारंपरिक मित्रता है, जिसे और मजबूत बनाने की जरूरत है।”
सऊद के कार्यालय के अनुसार, उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से आपके संबंधों की तुलना किसी और से नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, “जहां तक पड़ोसी देशों के साथ नेपाल के संबंधों का सवाल है, हमें मनोवैज्ञानिक दबाव महसूस नहीं करना चाहिए और अपनी चिंताओं को पारदर्शी तरीके से प्रकट करने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि भारत के साथ नेपाल के संबंध ऐतिहासिक और विशेष हैं।
मंत्री ने कहा, "हमारी खुली सीमा, व्यापार और पारगमन सुविधाओं के कारण, दक्षिणी पड़ोसी (भारत) के साथ हमारे संबंध महत्वपूर्ण हैं।"
सऊद ने कहा कि नेपाल ‘एक चीन’ नीति को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि नेपाल को अपने क्षेत्र का इस्तेमाल अपने पड़ोसियों के खिलाफ नहीं करने देना चाहिए।
नेपाल और चीन के बीच हस्ताक्षर किये गये बेल्ट एंड रोड इनिश्एटिव (बीआरआई) समझौते पर मंत्री ने कहा कि इसे अभी लागू नहीं किया गया है और इसके कार्यान्यवन के लिए चर्चा जारी है।
नेपाल में बुनियादी ढांचे की कई परियोजनाओं में चीन निवेश करता रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)