देश की खबरें | दिल्ली के फार्महाउस में पड़ोसी ने बेटी के सामने महिला से बलात्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक फार्महाउस की देखभाल करने वाली 37 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोसी ने उसकी बेटी के सामने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक फार्महाउस की देखभाल करने वाली 37 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोसी ने उसकी बेटी के सामने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करने से पहले दोनों के हाथ-पैर बांध दिए।

महिला ने मंगलवार को स्वरूप नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ फार्महाउस के बरामदे में सो रही थी तब उन पर हमला किया गया।

अधिकारी ने कहा कि 20 अप्रैल को देर रात आरोपी दीवार फांदकर आया और शिकायतकर्ता महिला व उसकी बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और धमकी देकर महिला का यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अन्य अपराधों के अलावा बलात्कार और घर में जबरन घुसने का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी