मुम्बई, चार दिसंबर गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू कपूर और अभिनेता वरूण धवन शुक्रवार को चंडीगढ़ में जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।
दोनों ही चंडीगढ़ में अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग कर रहे थे।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, 1 से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद.
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नीतू (62) बेटे रणबीर कपूर द्वारा जरूरी इंतजाम किये जाने के बाद अब मुम्बई लौट रही हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘ वह आज जांच में कोविड-19 संक्रमित पायी गयीं। इसलिए रणबीर ने उन्हें वापस लाने के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया। यदि वह यहां रहेंगी तो उनका उचित रूप से अस्पताल में पृथक इंतजाम होगा, अन्यथा वह चंडीगढ में अकेली हो जातीं। ’’
यह भी पढ़े | Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, राज्य के भिखारियों को देगी रोजगार.
धवन और फिल्म के निर्देशक राजमेहता ने चंडीगढ़ में पृथक-वास में रहने का निर्णय लिया । मेहता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।
सूत्र ने कहा, ‘‘ वरूण और निर्देशक भी संक्रमित पाये गये लेकिन दोनों ने वहीं ठहरने का निर्णय लिया।’’
अनिल कपूर ने ट्वीट करे इन अटकलों को खारिज किया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY