देश की खबरें | नीट-पीजी परीक्षा अगस्त में होने की संभावना : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 अगस्त मध्य में होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 अगस्त मध्य में होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए इस प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा इस सप्ताह होने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में सोमवार को हुई एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के अधिकारियों के साथ-साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने नीट-स्नातकोत्तर की तैयारियों पर चर्चा की।

नीट-स्नातकोत्तर परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जानी है।

एक सूत्र ने बताया, ''बैठक में नीट-स्नातकोत्तर के अलावा, विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा के लिए प्रणाली की मजबूती की भी समीक्षा की गयी। यह परीक्षा छह जुलाई को होनी है।''

सूत्र ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक आने वाले दिनों में परीक्षा के आयोजन के लिए प्रणाली की मजबूती का जायजा लेने के लिए की गयी थी।

ऐसा सामने आया है कि टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के शीर्ष अधिकारियों ने परीक्षा की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में बैठक में जानकारियां दीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 जून को नीट-स्नातकोत्तर परीक्षा स्थगित कर दी थी। यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। मंत्रालय ने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर लगे आरोपों के मद्देनजर 'एहतियाती कदम' उठाते हुए यह परीक्षा स्थगित की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू