देश की खबरें | नीट और जी परीक्षाएं योजना के अनुसार सितंबर में होनी ही चाहिए: जेएनयू कुलपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि नीट और जी की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में होनी ही चाहिए क्योंकि उनको टाले जाने से विद्यार्थियों के बीच ‘चिंता और’ बढ़ेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि नीट और जी की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में होनी ही चाहिए क्योंकि उनको टाले जाने से विद्यार्थियों के बीच ‘चिंता और’ बढ़ेगी।

उनका बयान कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इन दो अहम परीक्षाओं के स्थगन की तेज होती मांगों के बीच आया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव से पहले RJD में घमासान, तेजप्रताप पिता लालू यादव से मिलने गए रांची.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जी और नीट दोनों ही परीक्षाएं योजना के मुताबिक सितंबर में ही होनी चाहिए। यह इन परीक्षाओं के स्थगन पर जोर देकर विद्यार्थियों के दिमाग में और चिंता पैदा करने का वक्त नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि ‘जीवन चलता रहना चाहिए’ तथा विद्यार्थी ‘पूरा साल बर्बाद नहीं कर सकते’।’’

कोविड-19 महामारी के चलते इन अहम परीक्षाओं को स्थगित करने की बढ़ती मांग के बीच शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि जी मेन और राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूज)की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में होंगी।

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना के 497 नए केस, राज्य में अब तक 165 लोगों की मौत: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जी मेन की एक से छह सितंबर के बीच और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होनी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के उनके समकक्ष नवीन पटनायक और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन समेत कई विपक्षी नेताओं इन परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\