देश की खबरें | दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सचिन एक घोषित अपराधी है और वह हत्या एवं सशस्त्र डकैती समेत कई मामलों में वांछित है । उन्होंने बताया कि लाजपत नगर में हुई गोलीबारी के सिलसिले में भी उसकी तलाश थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया, "नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह के ज्ञात सहयोगी सचिन को फरीदाबाद से तुगलकाबाद की ओर जाने की सूचना के आधार पर रोका गया। पुलिस की एक टीम ने मार्ग पर जाल बिछाया।"

उन्होंने बताया, "सुबह करीब साढ़े चार बजे संदिग्ध को मोटरसाइकिल पर देखा गया। जब उसका पीछा किया गया तो सचिन ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल से गिर गया और उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं।"

डीसीपी ने बताया कि एक गोली उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम की बार-बार चेतावनी के बावजूद आरोपी ने गोलीबारी जारी रखी। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने गोली चलायी जो सचिन के पैर में लगी।

पुलिस ने बताया कि सचिन के पास से एक पिस्तौल, दो खाली कारतूस और अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\