जरुरी जानकारी | जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक सहयोग बढ़ाने की जरूरत: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने जलवायु परिवर्तन से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अनुसंधान एवं विकास निधि सहित वैश्विक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है।

पुणे, 18 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने जलवायु परिवर्तन से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अनुसंधान एवं विकास निधि सहित वैश्विक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश अकेले शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता है। जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ी वैश्विक चुनौती है और इसलिए इसका समाधान मिलकर करना जरूरी है।

राव हाल में आरबीआई के कृषि बैंकिंग कॉलेज में हरित अवसंरचना वित्त पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ''इस संबंध में वैश्विक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है, जिसे प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान एवं विकास निधि और कौशल विकास तक भी बढ़ाया जाना चाहिए।''

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर उनका भाषण पोस्ट किया।

डिप्टी गवर्नर ने कहा कि परियोजना आधारित वित्त से हटकर नीतिगत सुधारों, परियोजना पाइपलाइन के विकास और सुसंगत नियामक ढांचों के साथ समग्र बाजार विकास पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

उन्होंने इसके लिए पर्याप्त रूप से सार्वजनिक और निजी वित्तपोषण का समर्थन किया।

राव ने कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी), विकास वित्तीय संस्थानों (डीएफआई), राष्ट्रीय विकास बैंकों (एनडीबी) आदि के लिए संचालन में सामंजस्य बनाने और संयुक्त वित्तपोषण को सक्षम करने की भी आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी