देश की खबरें | कोहली का आत्मविश्वास वापिस लाने की जरूरत है : कपिल देव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान क्रिकेटर कपिल देव ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विराट कोहली को आराम दिया गया है या फिर उनकी अनदेखी की गयी है, पर उनका तर्क है कि ‘बाहर किया गया ’शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया क्योंकि वह ‘सामान्य’ क्रिकेटर नहीं हैं।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई महान क्रिकेटर कपिल देव ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विराट कोहली को आराम दिया गया है या फिर उनकी अनदेखी की गयी है, पर उनका तर्क है कि ‘बाहर किया गया ’शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया क्योंकि वह ‘सामान्य’ क्रिकेटर नहीं हैं।

कोहली तीन साल से अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जड़ पाये हैं जिन्होंने पिछला सैकड़ा 2019 में बनाया था जिसके बाद हाल में देव ने कहा था कि टीम प्रबंधन सिर्फ प्रतिष्ठा के हिसाब से ही चयन नहीं कर सकती।

पूर्व भारतीय कप्तान कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में नहीं खेलेंगे जो 29 जुलाई से कैरेबियाई सरजमीं और अमेरिका में खेली जायेगी।

देव ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम पिछले पांच से छह वर्षों में विराट के बिना नहीं खेली है लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसा खिलाड़ी फॉर्म में वापसी करे। उन्हें ‘ड्राप’ (टीम से बाहर) किया गया हो या फिर ‘आराम’ दिया गया हो, लेकिन उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा है। ’’

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान ने कहा, ‘‘रणजी ट्राफी में खेलो या फिर कहीं और खेलकर रन जुटाओ। उसका आत्मविश्वास वापस लाने की जरूरत है। महान खिलाड़ी और अच्छे खिलाड़ी में अंतर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके जैसे महान खिलाड़ी को फॉर्म में वापसी के लिये इतना समय नहीं लेना चाहिए। उसे खुद से लड़ाई लड़नी होगी। ’’

पिछले हफ्ते देव ने कहा था कि अगर रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता है तो कोहली को क्यों नहीं।

देव ने कहा कि कोहली को ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहिए और पुरानी फॉर्म में वापसी के लिये मैच खेलने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि कोहली जैसा खिलाड़ी फॉर्म में वापसी कैसे कर सकता है। वह सामान्य क्रिकेटर नहीं है। उसे काफी अभ्यास करना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए ताकि पुरानी फॉर्म में लौट सके। मुझे नहीं लगता कि टी20 में इस समय कोहली से कोई बड़ा खिलाड़ी है लेकिन जब आप अच्छा नहीं कर रहे हो तो चयनकर्ता फैसला कर सकते हैं। ’’

देव ने कहा, ‘‘मेरा विचार है कि अगर कोई अच्छा नहीं कर रहा है तो उसे आराम दिया जा सकता है या फिर ‘ड्राप’ किया जा सकता है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं यह नहीं कह सकता हूं कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को ड्राप किया जाना चाहिए। वह बड़ा खिलाड़ी है। अगर आप सम्मान के तौर पर कहोगे कि उसे आराम दिया गया है तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी