ताजा खबरें | पाकिस्तान के साथ परमाणु मुद्दों पर संस्थागत बातचीत की जरूरत: तिवारी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दुर्घटनावश चली एक भारतीय मिसाइल के पाकिस्तानी सीमा में गिरने की घटना की पृष्ठभूमि में मंगलवार को लोकसभा में कहा कि परमाणु मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ संस्थागत बातचीत होनी चाहिए।
नयी दिल्ली, 29 मार्च कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दुर्घटनावश चली एक भारतीय मिसाइल के पाकिस्तानी सीमा में गिरने की घटना की पृष्ठभूमि में मंगलवार को लोकसभा में कहा कि परमाणु मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ संस्थागत बातचीत होनी चाहिए।
पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया।
उन्होंने कहा कि ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं कि जब मिसाइल पाकिस्तानी सीमा में गिरी तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई की तैयारी करने लगा था।
तिवारी ने कहा, ‘‘इस मिसाइल के दायरे में कई नागरिक विमान थे और कोई अनचाही घटना हो सकती थी। हम उस दिन सौभाग्यशाली रहे।’’
लोकसभा सदस्य ने कहा कि यह घटना इस बात का पुख्ता आधार देती है कि पाकिस्तान के साथ परमाणु मुद्दों पर संस्थागत बातचीत होनी चाहिए।
तिवारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर 15 मार्च को संसद में वक्तव्य दिया था और यह सूचित किया था कि इस घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)