देश की खबरें | वंदे भारत मिशन के तहत करीब 9.5 लाख भारतीय देश लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विदेशों से भारतीयों को लाने के लिये 7 मई से शुरू ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत अब तक करीब 9.5 लाख भारतीय देश लौटे हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विदेशों से भारतीयों को लाने के लिये 7 मई से शुरू ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत अब तक करीब 9.5 लाख भारतीय देश लौटे हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि हम वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के मिशन में "10 लाख की संख्या’’ को छूने के करीब पहुंच गए हैं ।

यह भी पढ़े | Pakistan New Political Map: पाकिस्तान के नए नक्शे पर MEA ने दी तीखी प्रतिक्रिया, PAK आतंकवाद के दम पर जमीन हथियाना चाहता है.

उन्होंने कहा, ‘‘ आज के आंकड़ों के अनुसार मिशन के तहत करीब 9.5 लाख से अधिक भारतीय देश लौटे हैं । ’’

श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण एक अगस्त 2020 से शुरू हुआ ।

यह भी पढ़े | Liquor Sale in Assam: असम सरकार ने राज्य में लाइसेंस के साथ बार में शराब देने की अनुमति दी.

उन्होंने कहा कि हमारे मिशन से प्राप्त हुई मांगों के मूल्यांकन के बाद हमने कार्यक्रम में करीब 60 और उड़ानों को जोड़ा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इसी के साथ इस महीने 746 उड़ानें निर्धारित की गई है और इसके अलावा 200 घरेलू फीडर सेवा भी हैं ।

उन्होंने बताया कि इस चरण में 1.30 लाख भारतीयों के देश लौटने की संभावना है।

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत तथा अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस के बीच द्विपक्षीय स्तर पर एयर बबल वायु सेवा जारी है और नागर विमानन मंत्रालय कुछ अन्य देशों के साथ ऐसी ही सेवा शुरू करने को लेकर बातचीत कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी