विदेश की खबरें | सूडान के दारफुर में झड़प में करीब 15 लोगों की मौत

दारफुर में शांति सैनिकों को रखने संबंधी संयुक्त राष्ट्र: अफ्रीकी संघ के एक आदेश को निष्प्रभावी करने और उनकी जगह छोटे राजनीतिक मिशन रखने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले के खिलाफ हजारों की संख्या में विस्थापित लोगों के प्रदर्शन करने के बीच हिंसा की ये घटनाएं हुई हैं।

सप्ताहांत में ये झड़पें दक्षिण दारफुर प्रांत में फल्लाता आदिवासी समुदाय और अरब मुस्लिम समुदाय के बीच हुई।

सरकारी सुना समाचार एजेंसी ने रविवार को स्थनीय नेता उमर अल मलेक के हवाले से अपनी एक एक खबर में कहा कहा था कि यह हिंसा एक जल स्रोत को लेकर हुई।

खबर के मुताबिक फल्लाता ने अपने समुदाय के दो लोगों के मारे जाने के बाद अरब मुस्लिम समुदाय के करीब 13 सदस्यों की हत्या कर दी और कम से कम 33 अन्य को घायल कर दिया।

दक्षिण दारफुर के गवर्नर महदी मुसा ने बताया कि अधिारियों ने झड़पों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए सैनिक तैनात किये हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)