देश की खबरें | एनडीएमसी के महापौर ने हिंदू राव अस्पताल का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने सोमवार को हिंदू राव अस्पताल का दौरा किया और कहा कि हाल में पूरी तरह कोविड-19 मरीजों के लिए परिवर्तित किए गए इस अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से बिस्तरों की संख्या में बढ़ाकर 200 की जाएगी।

नयी दिल्ली, 29 जून उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने सोमवार को हिंदू राव अस्पताल का दौरा किया और कहा कि हाल में पूरी तरह कोविड-19 मरीजों के लिए परिवर्तित किए गए इस अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से बिस्तरों की संख्या में बढ़ाकर 200 की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में 50 बिस्तर हैं लेकिन इसका धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,257 नए केस: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल को संचालित करने वाले एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जयप्रकाश ने अपताल का निरीक्षण किया और कोरोना वायरस के रोगियों के लिए मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने हेल्प डेस्क सुविधा, कोविड-19 सैम्पलिंग सेंटर और अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BSP चीफ मायावती को फिर बताया बीजेपी की प्रवक्ता, कहा- किसी पार्टी के साथ खड़े होने का कोई मतलब नहीं.

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 45 बिस्तरों, पांच आईसीयू बिस्तर और 84 पृथक बिस्तरों के साथ कोविड सुविधा की शुरुआत की गई है।

अधिकारी ने कहा कि साजो-सामान और वित्तीय जरूरतों को पूरा किए जाने के मुताबिक और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\