देश की खबरें | एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली में सबसे बड़ी टैंक क्षमता वाली ‘एंटी-स्मॉग गन’ तैनात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार को कहा कि उसने लुटियंस दिल्ली में अपने प्रदूषण रोधी प्रयासों के तहत सबसे बड़ी टैंक क्षमता वाली ‘एंटी-स्मॉग गन’ की मदद ली है।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार को कहा कि उसने लुटियंस दिल्ली में अपने प्रदूषण रोधी प्रयासों के तहत सबसे बड़ी टैंक क्षमता वाली ‘एंटी-स्मॉग गन’ की मदद ली है।

‘एंटी-स्मॉग गन’, एक ऐसा उपकरण है जो सड़क या प्रदूषण वाले स्थान पर पानी की महीन बूंदों का छिड़काव करता है ताकि धूल और प्रदूषण के कण बैठ जाएं।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही और निगरानी एजेंसियों को पश्चिमी विक्षोभ पर उम्मीद है, जिससे रविवार से मौसम संबंधी स्थितियों में सुधार हो सकता है।

एनडीएमसी ने एक बयान में कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नई ‘एंटी-स्मॉग गन’ को 17,000 लीटर की क्षमता वाले पानी के टैंक के साथ सीएनजी ट्रक पर लगाया गया है।

इसमें कहा गया है कि पानी की टंकी की क्षमता बड़ी होने के कारण ‘एंटी-स्मॉग गन’ लगातार तीन घंटे तक चल सकती है।

बयान में कहा गया है कि फुटपाथ, झाड़ियों और पौधों पर छिड़काव करने की इसकी क्षमता 30 से 50 मीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड