देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु समर्थन जुटाने त्रिपुरा पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में समर्थन पाने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचीं तथा वह सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसके सहयोगी आईपीएएफटी के सांसदों एवं विधायकों से मिलेंगी। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी।
अगरतला, पांच जुलाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु 18 जुलाई को होने वाले चुनाव में समर्थन पाने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचीं तथा वह सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसके सहयोगी आईपीएएफटी के सांसदों एवं विधायकों से मिलेंगी। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी।
झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मु का यहां महाराज बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया तथा कलाकारों ने उनके सम्मान में लोकनृत्य पेश किया।
मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने हवाई अड्डे पर मुर्मु का स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु अपने चुनाव प्रचार के तहत यहां पहुंचीं । वह अपने चुनाव के लिए वोट मांगने को लेकर एक होटल में भाजपा एवं आईपीएफटी के सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगी।’’
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 36 विधायक हैं जबकि इंडजिनियस पीफल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के आठ विधायक हैं। आईपीएफटी विधायकों में बृशकेटु देववर्मा भी हैं जिन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने अबतक उसे स्वीकार नहीं किया है।
त्रिपुरा से भाजपा के दो लोकसभा सदस्य हैं जबकि मुख्यमंत्री माणिक साहा के सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद राज्य से उच्च सदन की सीट खाली हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)