देश की खबरें | एनसीएससी ने जातिवादी टिप्पणी के लिए बिग बॉस प्रतिभागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने बिग बॉस 16 की प्रतिभागी अर्चना गौतम के खिलाफ कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने के लिए सह-प्रतिभागी विकास मनकतला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने बिग बॉस 16 की प्रतिभागी अर्चना गौतम के खिलाफ कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी करने के लिए सह-प्रतिभागी विकास मनकतला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
टीवी रियलिटी शो के बुधवार को प्रसारित हुए एक एपिसोड के दौरान यह कथित टिप्पणी की गयी।
महाराष्ट्र सरकार, राज्य पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और कलर्स टीवी को जारी नोटिस में आयोग ने कहा कि मनकतला द्वारा गौतम को ‘‘नीची जाति के लोग’’ बुलाने के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए मिली सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया गया है।
गौतम ने कांग्रेस की टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पायी थीं।
एनसीएससी ने कहा कि भारतीय कानून के अनुसार, ‘‘यह साफ तौर पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कानून के तहत दंडनीय अपराध है और आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गयी शक्तियों के अनुसार इस मामले की जांच करने का फैसला किया है।’’
उसने नोटिस में कहा, ‘‘आपसे इस नोटिस के प्राप्त होने के सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया जाता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)