देश की खबरें | राकांपा ने स्थानीय नेता, बेटे का नाम दहेज उत्पीड़न-आत्महत्या मामले में आने के बाद पार्टी से निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने एक स्थानीय नेता और उसके बेटे का नाम दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 22 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने एक स्थानीय नेता और उसके बेटे का नाम दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राकांपा के पुणे जिला प्रमुख शिवाजी गर्जे ने एक बयान में कहा कि राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे सुशील दोनों फरार हैं। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे के पास बावधन इलाके में अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी।

वैष्णवी के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के समय उसके पति के परिवार को 51 तोला (595 ग्राम) सोना, चांदी और एक एसयूवी दी थी, लेकिन हगवणे परिवार ने उसे परेशान किया और जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये लाने की मांग की।

पुलिस ने कहा कि उसके पति शशांक, सास लता राजेंद्र हगवणे, राजेंद्र हगवणे, ननद करिश्मा और देवर सुशील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजेंद्र और सुशील फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\