देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार की हार के लिए राकांपा जिम्मेदार: भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदनगर से भाजपा सांसद सुजय विखे पाटिल ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार की हार के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जिम्मेदार है।

मंबई, 12 जून अहमदनगर से भाजपा सांसद सुजय विखे पाटिल ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार की हार के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जिम्मेदार है।

शुक्रवार को कुल छह सीट के लिए हुए कड़े मुकाबले में शिवसेना के संजय पवार भाजपा के धनंजय महादिक से हार गए। महा विकास अघाड़ी गठबंधन के अन्य सहयोगी राकांपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। भाजपा ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह तीनों सीट जीत गई।

अहमदनगर में पत्रकारों से बात करते हुए विखे पाटिल ने दावा किया कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बाद से शिवसेना को राजनीतिक नुकसान हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना को राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पिछले ढाई साल में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।’’ विखे पाटिल ने कहा कि राकांपा के कारण शिवसेना का दूसरा उम्मीदवार हार गया और उनकी हार के लिए निर्दलीय जिम्मेदार नहीं हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि उद्धव ठाकरे को चौकन्ना रहते हुए राकांपा की साजिश को समझकर खुद को बाहर निकालना चाहिए। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि शिवसेना में लोग ठाकरे को ठीक से सलाह नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल में कई शिवसैनिकों ने शिवसेना छोड़ दी है।

विखे पाटिल ने आश्चर्य जताया कि राज्यसभा चुनावों में प्रफुल्ल पटेल (राकांपा) के पहले अधिमान्य मतों का कोटा 42 से बढ़ाकर 43 क्यों किया गया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को सभी 44 वोट क्यों दिए, जबकि कोटा केवल 41 का था।

उन्होंने कहा कि राकांपा और कांग्रेस अपने अतिरिक्त वोट संजय पवार को दे सकती थी।

284 मतों में से पीयूष गोयल और अनिल बोंडे (दोनों भाजपा) को 48-48 मत मिले, जबकि भाजपा के एक अन्य उम्मीदवार महादिक को 41.56 मत मिले। शिवसेना के संजय राउत को 41, प्रतापगढ़ी को 44 और पटेल को 43 वोट मिले।

एक दिन पहले प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) - जिसमें शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं - निर्दलीय विधायकों के चार-पांच वोट हासिल करने में विफल रहा। उन्होंने सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच क्रॉस वोटिंग से इनकार किया था।

विखे पाटिल ने कहा कि 20 जून को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा के सभी छह उम्मीदवार जीतेंगे जिसमें एक पार्टी का समर्थित उम्मीदवार शामिल है। कुल दस सीटों पर चुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू