देश की खबरें | राकांपा का कांग्रेस में विलय कर शरद पवार को नेतृत्व सौंपा जाए: आठवले ने दिया सुझाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिये सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इच्छुक नहीं होने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राकांपा का उसमें विलय करने और शरद पवार को उसका अध्यक्ष बनाने का शनिवार को सुझाव दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच सितंबर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिये सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इच्छुक नहीं होने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राकांपा का उसमें विलय करने और शरद पवार को उसका अध्यक्ष बनाने का शनिवार को सुझाव दिया।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख ने यह भी कहा कि इस तरह का फैसला कांग्रेस और (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख) पवार को संयुक्त रूप से लेना चाहिए।

यह भी पढ़े | Chennai Suburban Train Services: 7 सितंबर से फिर से शुरू होगी चेन्नई उपनगरीय ट्रेन सेवा? दक्षिणी रेलवे की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी.

आठवले ने ट्वीट किया, ‘‘अभी, कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिये राहुल और सोनिया गांधी इच्छुक नहीं है। मेरा सुझाव है कि राकांपा का कांग्रेस मे विलय कर शरद पवार को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए। इस बारे में पवार और कांग्रेस को संयुक्त रूप से फैसला करना चाहिए।’’

कांग्रेस में पूर्णकालिक नेतृत्व की मांग की पृष्ठभूमि में दोनों दलों के आपस में विलय के लिये आठवले का यह सुझाव आया है। दरअसल, कांग्रेस के कई नेता पूर्णकालिक और सक्रिय नेतृत्व की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 234 नए केस आए, 1 की मौत: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले महीने कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी नेताओं ने सोनिया गांधी से उस वक्त तक अंतिरम अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया था, जब तक कि अखिल भारतीय कांगेस कमेटी का सत्र नहीं होता है । सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया को पार्टी के समक्ष मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिये संगठन में बदलाव करने के लिये अधिकृत किया गया था।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को लेकर पवार ने 1999 में कांग्रेस छोड़ दी थी और राकांपा का गठन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट