देश की खबरें | राकांपा नेता अमोल कोल्हे अपने अतिवादी निर्णयों पर पुनरावलोकन के लिए जायेंगे एकांतवास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे जिले के शिरूर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद अमोल कोल्हे ने मानसिक एवं शारीरिक दबाव के चलते ‘एकांतवास ’ में जाने का फैसला किया है जिस दौरान वह अपने कुछ ‘‘अतिवादी फैसलों’ पर पुनरावलोकन करेंगे।

पुणे, आठ नवंबर महाराष्ट्र में पुणे जिले के शिरूर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद अमोल कोल्हे ने मानसिक एवं शारीरिक दबाव के चलते ‘एकांतवास ’ में जाने का फैसला किया है जिस दौरान वह अपने कुछ ‘‘अतिवादी फैसलों’ पर पुनरावलोकन करेंगे।

अभिनय से राजनीति में आये कोल्हे ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ पुनरावलोकन का समय: पिछले कुछ दिनों, महीनों एवं साल मैं बिना सोचे-समझे आगे बढ़ा, कुछ अतिवादी निर्णय लिये एवं अप्रत्याशित कदम उठाये। लेकिन यह सब करते हुए काफी संतुलनकारी कार्रवाई करनी पड़ी, समय प्रबंधन करना पड़ा एवं बहुत मानसिक दबाव से गुजरा । और इन सब के कारण मैं मानसिक एवं शारीरिक रूप से थक गया। ’’

उन्होंने कहा कि मानसिक दबाव से निजात पाने के लिए ध्यान एवं विचार मंथन जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘ (मुझे अतीत में लिये गये) अपने निर्णयों के बारे में सोचना होगा, और शायद पुनर्विचार करने की जरूरत होगी एवं उसके लिए मैं एकांतवास में जा रहा हूं। ’’

कोल्हे ने कहा कि वह कुछ समय के लिए लोगों के संपर्क से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ हम शीघ्र ही नये जोश एवं ऊर्जा के साथ फिर मिलेंगे।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह ‘विचारमंथन’ के लिए जा रहे हैं न कि ‘चिंतन शिविर’ में, जिसका आमतौर पर राजनीतिक दल आयोजन करते हैं।

उन्होंने 2019के आम चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार अधलराव पाटिल को हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले वह शिवसेना के साथ थे और वह टेलीविन सीरियल ‘स्वराजरक्षक संभाजी’ में छत्रपति संभाजी और ‘राजा शिव छत्रपति’ में छत्रपत्रि शिवाजी महाराज का किरदार निभाकर घर घर में अपनी पहचान बना चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\