देश की खबरें | राकांपा ने मणि सी कप्पन को पार्टी से निष्कासित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ की प्रमुख साझेदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को विधायक मणि सी कप्पन को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कोच्चि, 15 फरवरी केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ की प्रमुख साझेदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को विधायक मणि सी कप्पन को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कप्पन के अपने निर्वाचन क्षेत्र पाला में आयोजित कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की एक रैली में भाग लेने के एक दिन बाद यह कार्रवाई की गई है।

राकांपा ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के लिए कप्पन को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कप्पन के नेतृत्व वाले राज्य राकांपा के एक धड़े ने शनिवार माकपा के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने और कांग्रेस के नेतृत्व वाले फ्रंट में शामिल होने की घोषणा की थी।

इस बीच 2019 में आयोजित उपचुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर पाला सीट पर जीत दर्ज करने वाले कप्पन ने राज्य में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के अपने प्रयासों के रूप में 10 सदस्यीय एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया था।

उनके समर्थकों ने कहा कि समिति की पहली बैठक में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया गया।

माकपा द्वारा पाला विधानसभा सीट जोस के मणि के नेतृत्व वाले केरल कांग्रेस (एम) को दिये जाने के कदम के बाद कप्पन ने राज्य एलडीएफ नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

राकांपा केरल इकाई का नेतृत्व दिग्गज नेता टी पी पीताम्बरन मास्टर कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड