देश की खबरें | राकांपा ने गोली चलाने की घटना पर केंद्रीय मंत्री खुबा के इस्तीफे की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जश्न मनाने के लिए हवा में गोलियां चलाये जाने को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री भगवंत खुबा को पद से हटाया जाना चाहिए।

मुंबई, 19 अगस्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जश्न मनाने के लिए हवा में गोलियां चलाये जाने को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री भगवंत खुबा को पद से हटाया जाना चाहिए।

राकांपा प्रवक्ता महेश तपासे ने यहां एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय मंत्री खुबा को जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजन के लिए तत्काल बर्खास्त करना चाहिए जिसके दौरान जश्न मनाने के वास्ते गोलियां चलायी गईं जो बेहद उकसावे वाली घटना थी।”

उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा जब्त किये गए दो हथियार लाइसेंसी नहीं थे। तपासे ने कहा कि इस घटना से आसपास खड़े लोगों को खतरा था। राकांपा प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया और यात्रा के दौरान हथियार जब्त क्यों नहीं किये? खुबा इसे सही कैसे ठहरा सकते हैं कि गोली नहीं चली और केवल पटाखों का इस्तेमाल किया गया जबकि वीडियो में साक्ष्य दिख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि खुबा को घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए। कर्नाटक के यादगीर शहर में बुधवार को खुबा के स्वागत के दौरान कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू