देश की खबरें | एनसीएमसी ने तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटवर्ती क्षेत्रों में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के चलते तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को इन राज्यों की स्थिति की समीक्षा की।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर तटवर्ती क्षेत्रों में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के चलते तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को इन राज्यों की स्थिति की समीक्षा की।
यहां हुई एक बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गाबा मछुआरों को जारी किए गए परामर्श और बचाव दलों की तैनाती का भी जायजा लिया।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक खत्म, नही निकला कोई हल; 3 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी तटीय इलाके में बन रहे गहरे दबाव के क्षेत्र के मद्देनजर गाबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनसीएमसी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तमिलनाडु और केरल के मुख्य सचिवों और लक्षद्वीप के सलाहकार के साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने भी हिस्सा लिया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक ने सूचित किया कि गहरे दबाव के क्षेत्र के दौरान दो से चार दिसंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही विभिन्न रफ्तार की हवाएं तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं।
यह भी पढ़े | TRS MLA Nomula Narasimha Passed Away: तेलंगाना टीआरएस विधायक नोमुला नरसिम्हा का निधन.
उन्होंने कहा कि ऐसे में फसलों और आवश्यक सेवाओं को नुकसान पहुचंने की आशंका है।
महानिदेशक ने बैठक में कहा कि चार दिसंबर तक मछली पकड़ने संबंधी सभी तरह की गतिविधियों को रद्द किया जाना चाहिए।
वहीं, तमिलनाडु और केरल के मुख्य सचिवों के साथ ही लक्षद्वीप के सलाहकार ने अपनी तैयारियों एवं इंतजामों को लेकर जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)