जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट के परिचालन ऋणदाता की दीवाला याचिका पर एनसीएलटी ने नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को कर्ज में डूबी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को उसके एक परिचालन ऋणदाता की याचिका पर नोटिस जारी किया।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को कर्ज में डूबी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को उसके एक परिचालन ऋणदाता की याचिका पर नोटिस जारी किया।

महेंद्र खंडेलवाल और संजीव तंजन की दो सदस्यीय एनसीएलटी पीठ ने स्पाइसजेट को जवाब दाखिल करने और मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तारीख तय की।

स्पाइसजेट पहले ही एनसीएलटी और अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में विलिस लीज, एयरकैसल आयरलैंड लिमिटेड, विलमिंगटन और सेलेस्टियल एविएशन सहित कई लेनदारों की ओर से दीवाला याचिकाओं का सामना कर रही है।

ताजा याचिका टेकजॉकी इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने दायर की है, जो एक परिचालन ऋणदाता है। याचिका करंजवाला एंड कंपनी के जरिये दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता की धारा-9 के तहत दायर की गई है।

टेकजॉकी इन्फोटेक ने स्पाइसजेट को दी गई सॉफ्टवेयर सेवाओं के लिए लगभग 1.2 करोड़ रुपये का भुगतान न करने का दावा किया और एयरलाइन के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने की अपील की।

स्पाइसजेट ने पात्र संस्थागत खरीदारों को शेयर बेचकर 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिससे उसे जरूरी पूंजी मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\