जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने आंध्र सीमेंट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में दबे जेपी समूह की कंपनी आंध्र सीमेंट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में दबे जेपी समूह की कंपनी आंध्र सीमेंट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

एनसीएलटी की हैदराबाद पीठ ने नीरव के. पुजारा को कंपनी का अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) नियुक्त किया है।

आंध्र सीमेंट ने शेयर बाजारों को जानकारी दी, ‘‘आईबीसी के तहत कंपनी कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में है। संहिता की धारा 17 के तहत कंपनी के निदेशक मंडल की शक्तियां निलंबित रहेंगी।’’

कंपनी ने इस संबंध में 26 अप्रैल 2022 को न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेश भी साझा किया।

आंध्र सीमेंट ने कर्जदाताओं से 10 मई, 2022 तक अपने-अपने दावे आईआरपी के समक्ष पेश करने को भी कहा है।

एनसीएलटी ने यह निर्देश पृध्वी एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटाइजेशन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर दिया जिसमें उसने आंध्र सीमेंट द्वारा चूक का दावा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी