जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने फ्यूचर रिटेल की दिवाला प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा 17 अगस्त तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा 17 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कर्ज में डूबी कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा 17 अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकरी दी।

कंपनी ने कहा कि एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने एफआरएल को कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से 33 दिन की अवधि के लिए बाहर रखने की अनुमति दे दी है। एफआरएल ने कहा, ‘‘ एनसीएलटी ने 17 जुलाई, 2023 को एफआरएल की अर्जी पर सुनवाई की और उसे सीआईआरपी के लिए 33 दिन की ‘छूट’ की अनुमति दी।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘ इसके तहत अब एफआरएल की सीआईआरपी को पूरा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है।’’

ऋण चूक के बाद 20 जुलाई, 2022 को एनसीएलटी ने एफआरएल के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू की थी।

इससे पहले एनसीएलटी की पीठ ने सीआईआरपी को पूरा करने के लिए 15 जुलाई, 2023 तक 90 दिन की छूट दी थी। दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत सीआईआरपी को मुकदमेबाजी में लगने वाले समय को जोड़कर सीआईआरपी को 330 दिन में पूरा करना होता है।

एनसीएलटी ने एफआरएल के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया 20 जुलाई, 2022 को शुरू की थी।

संहिता की धारा 12(1) के अनुसार, सीआईआरपी आरंभ होने की तारीख से इसे 180 दिन की अवधि के भीतर पूरा करना होता है। किसी भी विस्तार या मुकदमेबाजी की अवधि सहित सीआईआरपी को अनिवार्य रूप से अधिकतम 330 दिन में पूरा किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\