जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी ने यूएफओ मूवीज, क्यूब सिनेमा पर जुर्माने का आदेश बरकरार रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है जिसमें यूएफओ मूवीज इंडिया और क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज पर प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार में लिप्त होने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

नयी दिल्ली, 11 जून अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है जिसमें यूएफओ मूवीज इंडिया और क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज पर प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार में लिप्त होने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की तीन-सदस्यीय पीठ ने कहा कि महानिदेशक की जांच रिपोर्ट में समवर्ती निष्कर्षों के आधार पर ‘सुविधा का संतुलन’ और ‘प्रथम दृष्टया’ मामला सीसीआई के पक्ष में है।

एनसीएलएटी ने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में हमारा मत है कि तथ्य विवादित आदेश पर रोक लगाने के लिए उचित नहीं हैं।’’

इससे पहले 16 अप्रैल को सीसीआई ने प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण में लिप्त होने के लिए यूएफओ मूवीज इंडिया एवं इसकी अनुषंगी स्क्रैबल डिजिटल पर 1.04 करोड़ रुपये और क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज पर 1.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

यह मामला सिनेमाघर मालिकों और यूएफओ मूवीज एवं क्यूब जैसी कंपनियों के बीच झगड़े से जुड़ा है, जो किराये पर डिजिटल सिनेमा उपकरण उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने इस आदेश को एनसीएलएटी के समक्ष चुनौती दी थी।

एनसीएलएटी ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर सीसीआई द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि का 25 प्रतिशत जमा करने का निर्देश भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी