देश की खबरें | एनसीए के सितांशु कोटक भारत के बल्लेबाजी कोच बने, अभिषेक नायर पर दबाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला और चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बृहस्पतिवार को भारत का बल्लेबाजी कोच बनाया गया चूंकि आस्ट्रेलिया दौरे पर सहायक कोच अभिषेक नायर का प्रदर्शन आशातीत नहीं रहा ।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला और चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बृहस्पतिवार को भारत का बल्लेबाजी कोच बनाया गया चूंकि आस्ट्रेलिया दौरे पर सहायक कोच अभिषेक नायर का प्रदर्शन आशातीत नहीं रहा ।

52 वर्ष के कोटक लंबे समय से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी कोच हैं । वह सीनियर और ए टीमों के साथ दौरों पर जा चुके हैं ।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ,‘‘यह स्पष्ट है कि अभिषेक नायर से खिलाड़ियों को मदद नहीं मिल पा रही है । कोटक लंबे समय से बल्लेबाजी कोच हैं और खिलाड़ी उन पर भरोसा करते हैं ।’’

आस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों की तकनीकी कमियां उजागर हुई और विराट कोहली आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर विकेट गंवाते रहे ।

कोटक ने घरेलू क्रिकेट में 15 शतक समेत 8000 से अधिक रन बनाये हैं ।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ भारत ए टीम का दौरा होने वाला है और कोटक आम तौर पर ए टीमों के साथ रहते हैं । वह लेवल तीन के कोच हैं और अतीत में वीवीएस लक्ष्मण के सहायक रह चुके हैं । वह पिछले साल आयरलैंड दौरे पर भारत के कोच थे । चूंकि वह एनसीए स्टाफ हैं तो उन्हें कहीं भी भेजा जा सकता है ।’’

समझा जाता है कि मुंबई के पूर्व दिग्गज नायर समीक्षा के दायरे में है । ऐसा माना जा रहा है कि वह सिर्फ प्रभावी सीनियर खिलाड़ियों के लिये ही उपलब्ध रहते हैं जिनकी उनकी नियुक्ति में भूमिका रही है ।

आस्ट्रेलिया दौरे पर महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय सहयोगी स्टाफ की भूमिका पर यह कहकर सवाल उठाया था कि कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ लगातार तकनीकी समस्या आने के लिये उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये ।

सहयोगी स्टाफ में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल (गेंदबाजी) और नीदरलैंड के रियान टेन डोइशे (फील्डिंग) कोच हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\