जरुरी जानकारी | एनबीसीसी का मार्च तक एक लाख करोड़ रुपये की एकीकृत ऑर्डर बुक का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड ने मौजूदा 84,400 करोड़ रुपये के एकीकृत ऑर्डर बुक को बढ़ाकर अगले साल मार्च तक एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड ने मौजूदा 84,400 करोड़ रुपये के एकीकृत ऑर्डर बुक को बढ़ाकर अगले साल मार्च तक एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी), इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) और रियल एस्टेट कारोबार में शामिल है और पूरे भारत में कारोबार का विस्तार करना चाहती है।

एनबीसीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पी महादेवस्वामी ने निवेशकों से कहा, ‘‘एनबीसीसी के पास करीब 84,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है। हम चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य बना रहे हैं।’’

निवेशकों के साथ चर्चा की लिखित प्रति के अनुसार, उन्होंने कहा कि एकीकृत स्तर पर कुल ऑर्डर बुक 84,400 करोड़ रुपये है, जिसमें एनबीसीसी का हिस्सा करीब 70,400 करोड़ रुपये है।

बाकी ऑर्डर बुक इसकी अनुषंगी कंपनियों की है।

महादेवस्वामी ने कहा कि कुल ऑर्डर बुक में पीएमसी/ईपीसी का योगदान करीब 55 प्रतिशत और पुनर्विकास खंड का 45 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\