देश की खबरें | सुकमा में मारे गए नक्सलियों के खिलाफ 34 से अधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ को लेकर माओवादियों द्वारा सवाल उठाने के बाद पुलिस ने कहा है कि मारे गए दोनों नक्सली क्षेत्र में सक्रिय थे और उनपर 34 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

रायपुर, नौ मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ को लेकर माओवादियों द्वारा सवाल उठाने के बाद पुलिस ने कहा है कि मारे गए दोनों नक्सली क्षेत्र में सक्रिय थे और उनपर 34 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस ने सोमवार को बताया था कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंतेशपुरम गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों मड़कम एर्रा और पोडियम भीमे को मार गिराया है।

मंगलवार को माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी ने कथित तौर पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुठभेड़ पर सवाल उठाया है।

माओवादियों द्वारा मुठभेड़ को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर माओवादियों के दावों को खारिज किया।

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि प्रतिबंधित और गैर कानूनी सीपीआई (माओवादी) के दरभा डिवीजन के सचिव ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दंतेशपुरम में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के संदर्भ में कई सवाल खड़े करते हुये इसकी निंदा की।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि इस संबंध में वास्तविकता यह है कि सोमवार को मुठभेड़ के बाद बरामद किए गए माओवादियों के शव की शिनाख्ती गोलापल्ली एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा तथा एलओएस सदस्य पोड़ियम भीमे के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों माओवादी निर्दोष ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षा बलों के ऊपर हमला, शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने, आगजनी, आईईडी विस्फोट जैसे कुल 34 से अधिक आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

वहीं बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा, ''कुछ दिनों से माओवादियों का आधार क्षेत्र सिमटता जा रहा है, अब माओवादी झूठे प्रचार और अनर्गल प्रचार-प्रसार का सहारा लेकर अपने संगठन के गिरते हुये मनोबल को संभालने का असफल प्रयास कर रहे हैं।''

सुंदरराज ने कहा कि इस महीने की सात तारीख को तेलंगाना राज्य के चेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई मुठभेड़ तथा सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र, उड़ीसा और अन्य स्थानों में हुई मुठभेड़ों पर भी माओवादियों ने सवाल खड़ा करते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था।

सुंदरराज ने कहा कि उनके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति माओवादियों के दोहरे चरित्र को भी उजागर करता है, जिन्होंने बस्तर क्षेत्र के 17 सौ से अधिक निर्दोष नागरिकों को बर्बर तरीके से मार डाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड