देश की खबरें | गिरिडीह में नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गिरिडीह में भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार गाँव में मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे असलम अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गिरिडीह, एक जून झारखंड के गिरिडीह में भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार गाँव में मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे असलम अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पैदल आये चार हथियारबन्द नक्सलियों ने असलम अंसारी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि तीन नक्सलियों के पास बंदूक आदि हथियार थे जबकि एक के पास लोहे की छड़ थी।

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि गोली मारने के बाद नक्सलियों ने निर्ममता से लोहे की छड़ से भी असलम की पिटाई की।

असलम (40) पूर्व उपमुखिया थे। मृतक के पिता अब्दुल अंसारी ने बताया कि हत्या के बाद सभी हमलावर पैदल ही चले गये।

डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य-परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से दो कारतूस बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\