देश की खबरें | नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसमें एक बुजुर्ग था जो एक सरपंच का रिश्तेदार है।

राजनांदगांव, 27 जनवरी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसमें एक बुजुर्ग था जो एक सरपंच का रिश्तेदार है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बुधवार को बताया कि 65 वर्षीय इंदरसाई मंडावी की कामखेडा गांव में हत्या की गई जबकि धानसाई घावडे (40) को मुरारपानी में कत्ल किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं 25 जनवरी की रात को कोहका थाना क्षेत्र में घटित हुईं।

अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में, हथियारबंद माओवादी कामखेडा पहुंचे और मंडावी को उनके घर से घसीटकर निकाला। वह गांव के सरपंच के ससुर हैं।

उन्होंने बताया कि डंडों और धारदार हथियारों से उनपर हमला किया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद चरमपंथी पास के ही मुरारपानी गांव गए जहां उन्होंने घावडे की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मौके से माओवादियों के पर्चे मिले हैं जिसमें उन्होंने दावा किया है वे दोनों पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम कर रहे थे।

बहरहाल, अधिकारी ने इस बात से इनकार किया है कि वे दोनों पुलिस के साथ जुड़े हुए थे।

उन्होंने बताया कि इस बीच हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट