देश की खबरें | नक्सलियों ने की दो युवकों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी है तथा पांच लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दंतेवाड़ा, चार सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी है तथा पांच लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के हिरोली और डोकापार गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों ने दो युवकों अशोक कुंजाम और बंदरा कुंजाम की हत्या कर दी है। दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई गई है।

यह भी पढ़े | Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 1 आतंकी ढेर.

पल्लव ने बताया कि जिले के किरंदुल क्षेत्र के निवासी अशोक और उसके परिवार के पांच सदस्य अपने मित्र के साथ शादी पक्की करने पड़ोसी बीजापुर के दौड़ी कुमनार गांव गए थे।

उन्होंने बताया कि आशोक और सभी लोग किरंदुल से जंगल के रास्ते से लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर बुधवार की रात दौड़ी कुमनार गांव पहुंचे थे।

यह भी पढ़े | Teachers’ Day 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के मौके पर वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में शादी पक्की करने के बाद जब वह बृहस्पतिवार को वापस लौट रहे थे तब हिरोली और डोकापारा गांव के मध्य जंगल में उनका सामना नक्सलियों से हो गया। इस दौरान नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर समझा और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

पल्लव ने बताया कि इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रमीणों ने दोनों युवकों के शवों को किरंदुल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद किया है। जिसमें माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने आरोप लगाया है कि दोनों युवक पुलिस के मुखबिर थे।

माओवादियों ने पर्चे में कहा है कि इस घटना के लिए दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार हैं।

माओवादियों के इस आरोप को लेकर पल्लव ने कहा कि दोनों मृतकों का पुलिस से कोई संबंध नहीं था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल रवाना कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस