देश की खबरें | चाईबासा और गुमला में नक्सली मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल, एयरलिफ्ट किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चाईबासा जिले के टोकलो एवं सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमा पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रमाणिक दस्ता के साथ आज पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197वीं बटालियन एवं झारखंड कोबरा 209 के जवानों के संयुक्त दल की भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें कोबरा का एक जवान घायल हो गया जिसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया।

चाईबासा/गुमला, सात फरवरी झारखंड के चाईबासा जिले के टोकलो एवं सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमा पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रमाणिक दस्ता के साथ आज पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197वीं बटालियन एवं झारखंड कोबरा 209 के जवानों के संयुक्त दल की भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें कोबरा का एक जवान घायल हो गया जिसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर जब रविवार तड़के सुरक्षा बल नक्सलियों के खोज अभियान में कुचाई थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद कई घंटे तक चली मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान माओवादियों की गोली से घायल हो गया।

सुरक्षा बलों ने घायल जवान को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर इलाज हेतु रांची पहुंचाया जहां मेडिका अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों को भी मुठभेड़ में गोली लगने की सूचना है लेकिन वह जंगल में भागने में सफल रहे लिहाजा उनके पक्ष में हताहतों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस बीच गुमला जिले के बिशुनपुर थाना अंतर्गत ‘कोगांव’ के जंगल में आज दोपहर लगभग 11.30 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। माओवादी पुलिस को देखते ही गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। लेकिन माओवादी जंगलों की आड़ में बचते हुए भागने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दनन ने बताया कि माओवादियों के जिस दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई वह जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव का दस्ता था। उसके साथ करीब एक दर्जन हार्डकोर माओवादी थे लेकिन सभी घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन आइईडी बम, आइईडी बनाने की सामग्री, कंबल और कुछ दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं।

इस बीच पुलिस अधीक्षक जनार्दनन ने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए लोग आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा पुलिस के साथ अगर मुठभेड़ होती है तो उन्हें गोली खानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\