देश की खबरें | गुमला में भीषण मुठभेड़ में 15 लाख का ईनामी नक्सली मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोचागानी के जंगलों में बृहस्पतिवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया।

गुमला, 15 जुलाई गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोचागानी के जंगलों में बृहस्पतिवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दन ने बताया कि गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोचागानी जंगल में आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इस खूंखार नक्सली को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। उन्होंने कहा कि गुमला पुलिस नक्सलियों के खात्मे तक अपना नक्सल विरोधी अभियान जारी रखेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा इसी तरह पुलिस के साथ मुठभेड़ में वे मारे जायेंगे अथवा गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेंगे।

जनार्दन ने कहा कि मारा गया नक्सली बुद्धेश्वर उरांव है जिस पर सरकार ने 15 लाख रुपये का ईनाम रखा था। यह पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसी के संरक्षण में क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां चल रही थीं।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली के पास से एक एके-47, एक इंसास राइफल, बड़ी संख्या में गोलियां और काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\