देश की खबरें | मालदीव से 700 भारतीयों के साथ तूतीकोरिन लौटा नौसेना का जहाज
जियो

तूतीकोरिन, सात जून मालदीव में फंसे 700 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसेना का जहाज ‘जलाश्व’ रविवार को तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा।

इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में आईएनएस जलाश्व श्रीलंका में फंसे भारतीयों को लेकर भारत लौटा था और “आपरेशन समुद्र सेतु” के तहत अब तक इस जहाज से लगभग 2700 भारतीय देश लौट चुके हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 13 नए मामले पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बंदरगाह के अधिकारियों ने कहा कि वापस लौटे लोगों में से 686 लोग तमिलनाडु से है जबकि अन्य लोग कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी के हैं।

जहाज पांच जून को पोर्ट ऑफ माले से रवाना हुआ और रविवार को यहां पहुंचा।

यह भी पढ़े | खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार.

बंदरगाह पर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा यात्रियों की जांच की गई और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके सामान को भी संक्रमणमुक्त किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बाद में उन्हें बसों द्वारा अपने जिलों में भेज दिया गया।

भारतीय नौसेना "ऑपरेशन समुद्र सेतु" कार्यक्रम के तहत 10 मई, 12 मई, 17 और दो जून को मालदीव और श्रीलंका में फंसे भारतीय नागरिकों को अपने दो जहाजों आईएनएस जलाश्व और आईएनएस सागर से वापस लायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)