देश की खबरें | नौसेना को अग्निपथ के तहत भर्ती के लिए 9.55 लाख आवेदन मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना को ‘अग्निपथ’ योजना के तहत भर्ती के लिए करीब 9.55 लाख आवेदन मिले हैं जिनमें से 82,200 महिलाएं हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जनकारी दी।
नयी दिल्ली, दो अगस्त नौसेना को ‘अग्निपथ’ योजना के तहत भर्ती के लिए करीब 9.55 लाख आवेदन मिले हैं जिनमें से 82,200 महिलाएं हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जनकारी दी।
योजना के तहत नौसेना में भर्ती के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है।
नौसेना की योजना अग्निपथ के तहत इस साल करीब तीन हज़ार कर्मियों को भर्ती करने की है और उसने एक जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी।
वायुसेना में करीब तीन हज़ार पदों पर भर्ती के लिए इस योजना के तहत तकरीबन 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी इसके तहत साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल तक के युवाओं को सशस्त्र बलों में चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा जिनमें से 25 फीसदी को 15 और साल के लिए सेवा में रखा जाएगा।
हालांकि वर्ष 2022 के लिए आवेदन करने की उम्र 23 वर्ष तक है।
इस योजना के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और इसे वापस लेने की मांग की गई, क्योंकि इसमें नौकरी की गारंटी नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)