विदेश की खबरें | पाकिस्तान में राष्ट्रव्यापी पोलियो अभियान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पिछले सप्ताह पोलियो का तीसरा मामला सामने आने के बाद 4.3 करोड़ से अधिक बच्चों को टीका लगाने के लिए सोमवार को एक राष्ट्रव्यापी पोलियो अभियान शुरू किया गया।

इस्लामाबाद, 23 मई पाकिस्तान में पिछले सप्ताह पोलियो का तीसरा मामला सामने आने के बाद 4.3 करोड़ से अधिक बच्चों को टीका लगाने के लिए सोमवार को एक राष्ट्रव्यापी पोलियो अभियान शुरू किया गया।

एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वर्ष 2022 के दूसरे पोलियो अभियान की शुरुआत की और आश्वासन दिया कि सरकार इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए सभी उपाय करेगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘टीकाकरण अभियान पूरे पाकिस्तान में 23-27 मई तक चलाया जाएगा।’’

इसमें कहा गया है कि अभियान के तहत जीवन रक्षक पोलियो टीके की खुराक पांच साल से कम उम्र के लगभग 4.3 करोड़ बच्चों को देना है।

बयान के अनुसार अग्रिम पंक्ति के लगभग 3,40,000 कर्मी देशभर में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो के टीके लगायेंगे। अभियान के दौरान छह से 59 माह के बच्चों को विटामिन ए की पूरक खुराक भी पिलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कुछ बच्चों को टीकाकरण के तहत टीके की बूंदें पिलाकर पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं।’’

पोलियो का कोई इलाज नहीं है और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी तरीका है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं जो अभी भी पोलियो उन्मूलन की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी