विदेश की खबरें | सिएरा लियोन में मुख्य सैन्य बैरकों पर हमले के बाद राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस क्षेत्र में तख्तापलट की बढ़ती घटनाओं के बीच हुए इस हमले से देश में कानून व्यवस्था भंग हो जाने की आशंकाएं पैदा हो गयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस क्षेत्र में तख्तापलट की बढ़ती घटनाओं के बीच हुए इस हमले से देश में कानून व्यवस्था भंग हो जाने की आशंकाएं पैदा हो गयी है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर अपनी पोस्ट में कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने राजधानी फ्रीटाउन में बैरकों के भीतर एक सैन्य शस्त्रागार पर सुबह हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने बंदूकधारियों को खदेड़ दिया और ‘शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘, देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है और नागरिकों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जाती है...।’’

देश के सूचना एवं शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थिति सरकार एवं सुरक्षाबल के पूर्ण नियंत्रण में है । इसी के साथ उसने देश की हिंसा की स्थिति बिगड़ने की संभावना खारिज करने की कोशिश की।

सरकार द्वारा स्थिति उसके नियंत्रण में होने का आश्वासन देने के बाद भी राजधानी में एपी के एक पत्रकार ने गोलियां चलने की आवाज सुनीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस गोलीबारी के पीछे कौन है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।

बंदूकधारियों के बारे में या हमले की वजह के बार में तत्काल कुछ भी विस्तार से नहीं बताया गया है।

बायो को जून में दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया था । मुख्य विपक्षी दल ने देश के चुनाव आयोग पर परिणामों में हेर फेर करने का आरोप लगाया था। देश में दो दशक पहले 11 साल तक गृह युद्ध चला था और उसके समाप्त होने पर यह राष्ट्रपति पद के लिए यह पांचवां चुनाव था। गृह युद्ध में हजारों लोग मारे गए थे और देश की अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी