देश की खबरें | राष्ट्र के स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देने की जरूरत: मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कहा कि ‘‘यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें।’’

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कहा कि ‘‘यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें।’’

चिकित्सक समुदाय की नि:स्वार्थ सेवा को लेकर उसकी प्रशंसा करते हुए मांडविया ने कहा, ‘‘हमारे डॉक्टर एवं मेडिकल पेशेवरों ने हमारे जीवन में अहम भूमिका निभायी है। हर साल एक जुलाई को यह दिवस मनाना उनकी बड़ी भूमिका की मान्यता देने का एक ऐसा प्रयास है। ’’

वह यहां लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

मांडविया ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष से जुड़े ‘आजादी के महोत्सव’ के तहत सरकार वरिष्ठ चिकित्सकों, जो 75 साल से अधिक उम्र के हैं, को उनके समर्पण एवं योगदान के लिए सम्मानित कर रही है।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मशहूर डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधानचंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है । उनकी जयंती और पुण्यतिथि एक जुलाई को ही पड़ती है।

चिकित्सक समुदाय से डॉ राय से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए मांडविया ने कहा, ‘‘‘ अपने देश के स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता के तौर पर रखना हमारा पुनीत कर्तव्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे देश में स्वास्थ्य को ‘सेवा’ के रूप में देखा जाता है, और हमारे चिकित्सा पेशेवरों ने अथक एवं नि:स्वार्थ काम कर ‘सेवाभाव’ एवं ‘सेवा परमो धर्म:’ की हमारे देश की परंपरा का पालन किया है। यह एकमात्र वजह है कि हमारे कोविड योद्धाओं ने आगे आकर नि:स्वार्थ भावना के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्र सदैव पहले आना चाहिए। हमें अपने सेवा भाव को बनाये रखना चाहिए, केवल तभी हम समृद्ध भारत का निर्माण कर पायेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड