खेल की खबरें | राष्ट्रीय हॉकी : दिल्ली, झारखंड और बंगाल जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली, झारखंड और बंगाल ने शुक्रवार को यहां सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने अपने मैच जीते।

भोपाल, आठ अप्रैल दिल्ली, झारखंड और बंगाल ने शुक्रवार को यहां सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने अपने मैच जीते।

पूल ए पहले मैच में दिल्ली ने करीबी मुकाबले में पंजाब पर 3-2 से जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए धीरज वत्स ने 10वें मिनट में गोल किया, लेकिन लवप्रीत जैंथ ने 13वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया।

महकीत सिंह ने पंजाब के लिये दूसरा गोल किया लेकिन वत्स ने 25वें मिनट में फिर से गोल करके उसकी बढ़त अधिक देर नहीं रहने दी।

दोनों टीम ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल बचाने पर ध्यान दिया लेकिन अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले रोहित ने 60वें मिनट में दिल्ली के लिये विजयी गोल दाग दिया।

झारखंड ने एक अन्य मैच में चंडीगढ़ को 3-2 से हराया जबकि जम्मू एवं कश्मीर तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की संयुक्त टीम के बीच मैच 3-3 से ड्रॉ रहा।

बंगाल और गुजरात ने क्रमशः पुदुचेरी और अरुणाचल प्रदेश को समान 3-2 के अंतर से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड