ताजा खबरें | राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2021 का मसौदा एनएससीएस ने तैयार किया : सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2021 का मसौदा तैयार किया है।
नयी दिल्ली, एक अप्रैल सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2021 का मसौदा तैयार किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मसौदे में राष्ट्रीय साइबर स्पेस सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न खतरों को लेकर पूरी तरह सजग है और उसने साइबर हमलों को लेकर जोखिमों को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
मंत्री ने बताया कि एनएससीएस ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2021 का मसौदा तैयार किया है जिसमें राष्ट्रीय साइबर स्पेस सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत में इंटरनेट सभी उपयोगकर्ताओं के लिए मुक्त, सुरक्षित, विश्वसनीय तथा जवाबदेह है।
उनसे एक अन्य सवाल में पूछा गया कि क्या सरकार का इरादा साइबर आतंकवाद पर अन्य देशों के साथ मिल कर कोई वैश्विक कानूनी ढांचा विकसित करने का है। इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि मंत्रालय के पास ऐसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)