जरुरी जानकारी | नैटको फार्मा को तेलंगाना संयंत्र के लिए यूएसएफडीए से मिला चेतावनी पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नैटको फार्मा को तेलंगाना स्थित विनिर्माण संयंत्र के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से चेतावनी पत्र मिला है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल नैटको फार्मा को तेलंगाना स्थित विनिर्माण संयंत्र के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से चेतावनी पत्र मिला है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कंपनी की कोतूर स्थित फॉर्मूलेशन सुविधा का निरीक्षण करने के बाद फॉर्म-483 के तहत आठ टिप्पणियां जारी की।

यूएसएफडीए ने नौ अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2023 तक यह निरीक्षण किया था।

नैटको फार्मा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘‘ हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी को यूएसएफडीए से आठ अप्रैल 2024 को एक चेतावनी पत्र मिला है।’’

कंपनी का मानना है कि चेतावनी पत्र का इस सुविधा से आपूर्ति या मौजूदा राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक किसी विनिर्माता के उसके नियमों का गंभीर उल्लंघन करने की जानकारी मिलने के बाद चेतावनी पत्र जारी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट