जरुरी जानकारी | नैसकॉम ने उठाया मध्य प्रदेश के छोटे उद्यमों को डिजिटल तकनीक से लैस करने का बीड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का प्रमुख संगठन नैसकॉम की एक इकाई मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के कारखानों को डिजिटल तकनीक से लैस करने के लिए उन्हें परामर्श देने का काम शुरू करेगी। इस पहल का मकसद उनकी क्षमता को बढ़ाना है।

इंदौर, 20 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का प्रमुख संगठन नैसकॉम की एक इकाई मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के कारखानों को डिजिटल तकनीक से लैस करने के लिए उन्हें परामर्श देने का काम शुरू करेगी। इस पहल का मकसद उनकी क्षमता को बढ़ाना है।

गुजरात के गांधीनगर स्थित नैसकॉम उत्कृष्टता केंद्र के वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख अमित सलूजा ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया,‘‘मध्यप्रदेश में खासकर दवा, कपड़े, इंजीनियरिंग उत्पाद और वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली एमएसएमई इकाइयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्लाउड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स व एनालिटिक्स की डिजिटल तकनीकों से जोड़े जाने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल तकनीकों की मदद से छोटे उद्यमों का न केवल क्षमता विस्तार किया जा सकता है, बल्कि बिजली खपत और अन्य क्षेत्रों में उनके खर्चों में भी बड़ी कटौती की जा सकती है।

सलूजा ने बताया कि नैसकॉम का उत्कृष्टता केंद्र गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा में पहले ही काम कर रहा है ताकि डिजिटल तकनीक अपनाने को लेकर वहां की एमएसएमई इकाइयों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र से देश के करीब 500 ऐसे स्टार्ट-अप जुड़े हैं जो एमएसएमई इकाइयों के कारखानों को डिजिटल तकनीक से लैस करने का काम करते हैं।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\